सुनने वाला समूह
हम देखते हैं कि कलीसिया में लगभग 70% लोग निरक्षर या कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन वे परमेश्वर के वचन को सुनने में बहुत रुचि रखते हैं।
हमारा बाइबल श्रवण कार्यक्रम (Bible Listening Program) रोमियों 10:17 पर आधारित है:
“विश्वास सुनने से और सुनना मसीह के वचन से होता है।”
हम इस कार्यक्रम को इस उद्देश्य से करते हैं कि लोग नियमित रूप से ऑडियो बाइबल को सुनें, आत्मिक रूप से बढ़ें और प्रभु के वचन में स्थिर हों।
The Device
हमारे पास तीन प्रकार के ऑडियो बाइबल उपकरण हैं और एक प्रोजेक्टर भी है, जिन्हें हम निःशुल्क प्रदान करते हैं।
- S50 और S25 – Bible Listening Group प्रोग्राम के लिए
- E10 – परिवार के लिए Family Through Bible
- प्रोजेक्टर – वीडियो देखने के समूहों के लिए
हिंदी उपकरण वीडियो लिंक:
प्रयोग की विधि (Ways to Use)
इन उपकरणों का उपयोग आप कलीसिया, स्कूल, अस्पताल, क्लिनिक, अनाथालय, जेल, पुनर्वास केंद्र आदि में समूह रूप में कर सकते हैं।
चार स्तंभ
Bible Listening Group कार्यक्रम के चार मुख्य स्तंभ हैं:
- बाइबल को सुनना (Listening the Bible)
- समूह में सुनना (Listening in a Group)
- आत्मिक चर्चा करना (Meaningful Discussion)
- नियमित फॉलो-अप करना (Regular Follow-up)
प्रक्रिया
एक समूह में 10 से 40 लोगों तक को शामिल किया जा सकता है।
एक आदर्श 1 घंटे का कार्यक्रम इस प्रकार हो सकता है:
- 20 मिनट – बाइबल सुनना
- 20 मिनट – चर्चा और सवाल-जवाब
- 20 मिनट – अगुवा द्वारा वचन की व्याख्या और प्रार्थना
चर्चा के लिए Head, Heart, Hands विधि अपनाई जाती है:
- Head (सिर) – वचन के तथ्यों को समझना और दोहराना
- Heart (हृदय) – वचन को विश्वास के साथ ग्रहण करना
- Hands (हाथ) – वचन के अनुसार व्यवहार करना
समूह का अगुवा इन तीन क्षेत्रों पर केंद्रित सवाल पूछता है, जैसे:
- “आपने इस भाग से क्या सीखा?”
- “परमेश्वर के बारे में आपने क्या नया जाना?”
- “अब आपने जो सुना है, उसके अनुसार आप क्या करेंगे?”
शांति का जन
Bible Listening Group की सफलता समूह के अगुवा पर निर्भर करती है। सबसे प्रभावी अगुवा वे हैं जो Faithful, Available और Teachable होते हैं। अगुवाओं को आत्मिक बढ़ोतरी और समूह की सुरक्षा के लिए नियमित प्रार्थना करनी चाहिए।
रिपोर्टिंग
अगुवा को इस प्रकार की जानकारी साझा करनी चाहिए:
- कितनी बार समूह इकट्ठा हुआ
- कितने घंटे बाइबल सुनी गई
- गवाही, प्रार्थना निवेदन, फ़ोटो/वीडियो आदि
यह सब एक एक्सेल शीट या Google Form के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
Family Through the Bible और Listening Group रिपोर्टिंग अलग-अलग है। हर 6 महीने में 3 बार रिपोर्टिंग अपेक्षित है।
राइस चेकिंग
यदि आपके क्षेत्र में प्रभु अद्भुत कार्य कर रहा है, तो आप हमें वहां आमंत्रित कर सकते हैं ताकि हम खुद अपनी आंखों से उसका साक्ष्य ले सकें और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सकें।
परिणाम
FCBH बाइबिल सुनने वाला समूह Bible Listening Group कार्यक्रम के तीन मुख्य उद्देश्य हैं:
- परमेश्वर का वचन सुनना
- वचन के सिखाव को समझना
- वचन के अनुसार जीवन में लागू करना
सर्वोत्तम आनंद है – जब हम लोगों का जीवन वचन के माध्यम से बदलते हुए देखें और उन्हें अनंत जीवन का आश्वासन प्राप्त होता है।